फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बोले, शिक्षा के पीछे भागेंगे तो जीवन में मिलेगी सफलता

नवीन दलाल Updated Wed, 19 Mar 2025 04:30 PM IST

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि यदि व्यक्ति पैसे के बजाय शिक्षा के पीछे भागेगा, तो उसे जीवन में सफलता जरूर मिलेगी। वे आरकेएसडी पीजी कॉलेज में आयोजित महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। समारोह में विश्वविद्यालय के करीब 500 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान राज्यपाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया और संस्कृत भाषा पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि देश के 22 राज्यों में 70% लोग संस्कृत बोलते हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राज्यपाल की सुरक्षा के लिए 350 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति, शिक्षाविदों, छात्र-छात्राओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें