आज के युवा नशे से दूर रहकर एक अच्छे समाज का करें निर्माण-जिला सिविल सर्जन डाॅ. रेनू चावला पांच दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस विधार्थी प्रशिक्षण शिविर में तीसरे दिन भी है जारी संवाद न्यूज एजेंसी कैथल में नए रेडक्रॉस भवन में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस विधार्थी प्रशिक्षण शिविर में तीसरे दिन जिला सिविल सर्जन डाॅ. रेनू चावला स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि स्वयं के साथ-साथ दूसरों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। हमारे अंदर ऐसी उर्जा होनी चाहिए, जो शारीरिक और दिमागी तौर से स्वस्थ हो। कहा कि नशा समाज को खत्म कर रहा है और आज के युवाओं को नशे से दूर रहकर एक अच्छे समाज का निर्माण करना चाहिए। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कैथल के सचिव रामजी लाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए इस पांच दिवसीय शिविर में आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि जिला स्तरीय शिविर का आयोजन जिला उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसायटी कैथल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। कहा कि हमें परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। सचिव रामजी लाल ने कहा कि इस शिविर में जिले के 20 विद्यालयों से 80 विद्यार्थी और 20 जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर भाग ले रहे हैं। जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस के तीसरे दिन प्रतिभागियों को राजबीर सिंह अशोका लीलेंड डाइविंग ट्र्रेनिंग इंस्टीट्यूट गढ़ी पाडला की ओर से सड़क सुरक्षा बारे जानकारी दी गई।