फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: किशोर-किशोरियों का साथी बन रहा मित्रता क्लीनिक

नागरिक अस्पतालों में किशोर-किशोरियों के लिए खोले गए मित्रता क्लीनिक इनके साथी बन रहे हैं। मित्रता क्लीनिक में आकर किशोर-किशोरियां मुफ्त में परामर्श ले रहे हैं। किशोरियों की जिंदगी में यह क्लीनिक एक बेहतर मार्गदर्शक के रूप में काम कर रहा है। दरअसल किशोरावस्था एक परिवर्तनशील वृद्धि तथा विकास की एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवस्था होती है। इस अवस्था में शारीरिक व मानसिक बदलाव बहुत तीव्रता से होते हैं। इस दौरान किशोर-किशोरियों की समस्याओं में विभिन्नता के साथ-साथ जोखिम भी अलग-अलग होते हैं। इसको देखते हुए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर और किशोरियों के लिए मित्रता क्लीनिक खोले गए हैं। इनमें प्रशिक्षित परामर्शदाताओं द्वारा किशोर और किशोरियों को मुफ्त एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य संबंधित सलाह एवं उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके तहत जनवरी 2025 से लेकर अब तक 1248 किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य सेवाएं व परामर्श उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। इस क्लीनिक में किशोर और किशोरियों को दी जानी वाली सलाह और जानकारी बिल्कुल गुप्त रखी जाती है। इसलिए कोई भी किशोर यहां किसी भी प्रकार की सलाह व ईलाज बिना संकोच व किसी डर के ले सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें