मुठभेड़ की घटना के बाद एसपी राजेश कालिया ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से पूरी जानकारी ली। वहीं, सीन ऑफ क्राइम की टीम भी जांच में जुट गई। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें काफी लंबे समय से तलाश कर रही थी, जैसे ही पुलिस को आरोपी की राजौंद क्षेत्र में होने की जानकारी मिली तो नाके लगाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।