फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर का ढांड रोड स्थित किसान भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और लड्डुओं से स्वागत किया। इस अवसर पर गुर्जर ने विधायक आदित्य सुरजेवाला, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और सुदीप सुरजेवाला सहित पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और स्थानीय कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। रामचंद्र गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उनके लिए गर्व का विषय है और वे इसे पूरी निष्ठा व मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। इस अवसर पर आदित्य सुरजेवाला ने गुर्जर को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने की सोच से कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रामचंद्र गुर्जर के नेतृत्व में एकजुट होकर कार्य करें। सुदीप सुरजेवाला ने भी गुर्जर को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस और मजबूत होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें