शहर की जनकपुरी काॅलोनी में मंगलवार दोपहर के समय नगर परिषद की टीम ने राइस मिल मालिक की ओर से किया गया अवैध निर्माण गिराया। इस दौरान अवैध निर्माण करने वाली गली में चार से पांच फीट तक जमीन पर ही दीवार बनाई गई। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जनकपुरी कॉलोनी में स्थित गली नंबर 12 मे एक राइस मिल मालिक ने जमीन पर दीवार बनाई हुई थी। इसको लेकर संबंधित मालिक को पहले कई बार नोटिस भी दिया गया, लेकिन अवैध निर्माण को ढहाया गया। इस पूरी प्रकिया में डीएफएससी कैथल ड्यूटी मजिस्ट्रेट निशांत राठी व सिविल लाइन थाना के कार्यकारी इंस्पेक्टर साहिल मौजूद थे। इसके साथ ही पुलिस की अतिरिक्त पुलिस की टीम मौजूद रही। इस दौरान कर्मियों जेसीबी मशीन की सहायता से दीवार को गिराकर अवैध कब्जा हटवाया गया।