शहर के सर्राफा बाजार में आपसी विवाद के चलते एक दुकान का सामान बाहर फेंकने पर अन्य सर्राफा के दुकानदारों ने रोष जताया। इसी के तहत शनिवार को सर्राफा बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। इससे पहले एक दुकान मालिक ने किराया न देने का आरोप लगा एक सर्राफा की दुकान से उसका सामान बाहर निकलवाया था। इसके बाद अब हरियाणा स्वर्णकार एसोसिएशन भी दुकानदार के पक्ष में आई है। अब एसोसिएशन ने पुलिस से दोनों का विवाद सुलझवाने के साथ कसूरवार पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।