बजट पर अर्थशास्त्रियों ने अपनी मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। किसी ने इसे हर आयकर दाताओं के लिए राहत भर बताया है तो किसी ने निराशा जनक करार दिया है। मुख्य रूप से 12 लाख रुपये सालाना वेतन लेने वाले कर्मियों को टैक्स से राहत देने को काफी सराहनीय बताया है। वहीं, किसानों की क्रेडिट कार्ड की लिमिट तीन से पांच लाख रुपये करने पर किसानों ने भी खुशी जताई है। इसी कड़ी में आरकेएसडी पीजी कॉलेज के कॉमर्स विभाग में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बजट को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इन प्राध्यापकों ने इस बार जारी हुए केंद्रीय बजट को आमजन के लिए लाभदायक सिद्ध होने वाला बताया है। बताया कि इस बजट से आमजन को काफी राहत मिलेगी। वहीं, आईआईटी के क्षेत्र में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने को सराहा है। केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग के लिए की गई घोषणाओं का भी स्वागत किया है।