आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कार्यालय में बैठक की। इस बैठक में प्रदेश में सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी के जिला अध्यक्ष जगमग मटौर और शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सतबीर गोयत ने राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की बिल्डिंग गिरने से सात बच्चों की मौत को हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी हालात किसी विस्फोटक स्थिति से कम नहीं हैं। उनका कहना था कि प्रदेश के 80 प्रतिशत से अधिक स्कूलों की इमारतें जर्जर हैं, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।