फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के नंदगढ़ गांव में युवक की हत्या, शव बेड में छुपाया

जुलाना के नंदगढ़ गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। गांव के एक युवक की हत्या कर उसके शव को बेड में छुपा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नंदगढ़ निवासी 40 वर्षीय चांद के रूप में हुई है। चांद अविवाहित था और अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था। बताया जा रहा है कि वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के अंदर से बदबू आई।जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएफएल (स्टेट फॉरेंसिक लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ऋषभ सोढ़ी और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें