फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज और कार में टक्कर, चालक-परिचालकों में हुई नोकझोंक

नरवाना। जींद-नरवाना मार्ग पर भाखड़ा लिंक नहर के पुल पर सोमवार को हरियाणा रोडवेज की बस और एक कार की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री या वाहन चालक को चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक पुल पर यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस जींद से नरवाना की ओर आ रही थी। इसी दौरान पुल पर आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उसके पीछे चल रही कार भी तुरंत रुक गई, लेकिन पीछे से आ रही रोडवेज बस समय पर पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी और कार से टकरा गई। टक्कर का प्रभाव इतना तेज था कि कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस चालक और कार चालक के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारण पुल पर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही धीमी रही। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। इस दुर्घटना में किसी के घायल न होने से यात्रियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें