फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता लगाता है फल फ्रूट की रेहड़ी, बेटी ने बोर्ड एग्जाम में हासिल किया तीसरा स्थान

डीएन मॉडल स्कूल की छात्रा सरोज ने प्रदेश की ओवरऑल लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। नगूरां गांव हाल आबाद राजनगर निवासी परमजीत की बेटी सरोज ने कला संकाय में 494 अंक लिए हैं। सरोज ने आईएएस बनने का सपना संजोया है। सरोज नेअंग्रेजी विषय में 100 में से 99 अंक, हिंदी में 96, ज्योग्राफी में 100, पॉलिटिकल साइंस में 99, इकोनॉमिक्स में 100 और गणित में 94 अंक प्राप्त किए हैं। सरोज के पिता फल-फ्रूट की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। सरोज की मां सुदेश गृहणी है। सरोज की तीन बहनें और एक भाई हैं। सरोज सबसे बड़ी है और माता-पिता के बाद उसी पर घर की जिम्मेदारी है। सरोज ने दसवीं कक्षा में भी प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। 12वीं की पढ़ाई के दौरान सरोज दोपहर बाद स्कूल से आने के बाद सात घंटे पढ़ाई करती और उसके बाद घर के काम में मां का हाथ बंटाती। इसके बाद रात को एक से दो बजे तक पढ़ाई करती। सरोज ने अपनी पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। उनका आज तक फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अकाउंट भी नहीं है। सरोज ने यू ट्यूब का प्रयोग पढ़ाई के लिए ही करती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें