फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में 9 दिनों से चल रही सफाईकर्मियों की हड़ताल, कूड़े के लगे ढेर

कस्बे में नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल लगातार नौवें दिन भी जारी रही। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है और जगह-जगह कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। इससे लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा कर्मचारियों को साथ लेकर बाजार में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कूड़ा उठवाने का काम शुरू करवाया। इसकी जानकारी मिलते ही धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कूड़ा उठाने का विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी का माहौल बन गया। धरनारत कर्मचारियों का कहना था कि जब उनकी मांगों को लेकर हड़ताल चल रही है तो नगरपालिका द्वारा सफाई करवाने का कोई औचित्य नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल के दौरान यदि सफाई का काम करवाया जाता है तो इससे उनकी हड़ताल का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा।वहीं, नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने कहा कि कस्बे में सफाई व्यवस्था बनाए रखना नगरपालिका की जिम्मेदारी है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से आम लोगों को परेशानी हो रही है, इसलिए सफाई करवाना जरूरी है। विरोध बढ़ता देख मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और बाद में उन्हें पुलिस थाने ले गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए बाजार में भी माहौल गरमा गया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कस्बे में लगातार बढ़ रहे कूड़े के ढेर लोगों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान करवाकर सफाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें