फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में सफाई कर्मचारियों ने तीन घंटे बंद रखा कार्य

नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने राज्य कमेटी के आह्वान पर तीन घंटे कार्य बंद रखा। इसके बाद नेहरू पार्क में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान इकाई प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं कर रही है। वह काफी समय से अपनी मांग उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरा रोष है। उन्होंने मांग की कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये और समान काम समान वेतन दिया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। अग्निशमन कर्मी भावीचंद और रणबीर को शहीद का दर्जा दिया जाए। उनके आश्रितों को एक-एक करोड़ आर्थिक तौर पर सहायता दी जाए। क्षेत्रफल और आबादी के अनुसार नए पद सर्जित कर भर्ती की जाए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजय कुमार, उपप्रधान सोहनलाल, सुनील कुमार, जितेंद्र और सूरजमल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें