फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा सफीदों की हुई समीक्षा बैठक

बहुजन समाज पार्टी की सोमवार को कार्यालय सफीदों में विधानसभा की संगठन समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्यातिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. कृष्ण जमालपुर, विशिष्ट अतिथि प्रदेश जोन प्रभारी मा. जिले सिंह पहुंचे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेश सिंघाना ने की । डाॅ. कृष्ण जमालपुर ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में ला एंड आर्डर समेत हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हैं। अपने राजनैतिक लाभ के लिए जाति एवं धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाकर असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। भाजपा राज में कर्मचारी, व्यापारी, किसान, मजदूर, युवा, बुजुर्ग सब दुखी हैं। आज प्रदेश में हत्याएं, फिरौती, बलात्कार एवं भ्रष्टाचार की घटनाएं चरम सीमा पर है। प्रदेश में पुलिसिया गुंडाराज कायम है तथा प्रदेश का बेपरवाह मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं पर ध्यान देने और उनके समाधान की बजाय चुटकुले सुनाने में मस्त हैं। अंत में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर की उपस्थिति में मा. जिले सिंह कश्यप ने कश्यप समाज के लोगों को बसपा ज्वाइन करवाई। इसमें मुख्य रूप से बलवान रधाना, नफे सिंह सिंघाना, रामरूप सिंघाना, ऋषि, बलजीत, रणधीर, कृष्ण, बलवान सिंघाना, कपूरी मुआना, राजू मुआना, जयपाल खेड़ी खेमावती ने भाजपा एवं कांग्रेस छोड़कर बसपा ज्वाइन की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव एसडीओ सूरत सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, वरिष्ठ बसपा नेता डाॅ. प्रवीण मंडल, जिला महासचिव बलवान कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष राजेश सिंघाना, विधानसभा प्रभारी डाॅ. सूरजभान, विधानसभा प्रभारी जयनारायण धानक, अशोक रेढू, जगदीश भुक्कल, रामकिशन सिंघाना, सतपाल पौड़िया मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें