फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: राम मंदिर चंदा चोरी की घटना पर ओपी धनखड़ का बयान बड़ा, कहा- ये छोटी सी घटना, आस्था पर नहीं पड़ेगा कोई असर

मयूर शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2026 04:57 PM IST

जींद। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चंदे की चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण जरूर है, लेकिन यह एक छोटी घटना है। इससे भगवान राम के प्रति देशवासियों की आस्था कम नहीं हुई है। भगवान राम करोड़ों लोगों के अराध्य हैं। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ रविवार को शहर के एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं लोगों की धार्मिक भावनाओं को कमजोर नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के प्रति लोगों का विश्वास पहले की तरह अटूट बना रहेगा। उन्होंने देश में हो रहे तकनीकी विकास का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत अब केवल दूसरे देशों का अनुसरण करने वाला राष्ट्र नहीं, बल्कि नई पहल करने वाला देश बन चुका है। डिजिटल भुगतान प्रणाली भीम यूपीआई का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार इसका बड़ा उदाहरण है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें