फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: मनीषा को इंसाफ दिलवाने की मांग को लेकर डीसी ऑफिस पर सैकड़ों युवाओं ने की नारेबाजी

मनीषा को इंसाफ दिलवाने के लिए सैकड़ों की संख्या में कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी सड़कों पर उतरे और पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थी और नौजवान जींद के नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और शहीद स्मारक पर गोहाना रोड होते हुए गए। इसके बाद डीसी कार्यालय पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बहन बेटी मनीषा को इंसाफ दिलवाने के लिए बूंदाबांदी के बीच सैकड़ों बच्चे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गोहाना रोड से गुजरे। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों में मनीषा को इंसाफ दिलवाने और उसके कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करने वाली तख्तियां उठाई हुई थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें