फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद में 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रियंका रही प्रथम

राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय 18वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इमसें मुख्यातिथि के तौर पर सेवानिवृत प्राचार्य पुष्पलता ने शिरकत की। जबकि अध्यक्षता प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने की। पुष्पलता ने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उनको आगे लाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है तो दिमाग तरोताजा रहता है। उन्होंने कहा कि हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू है। खेल में हार से सीखने को अधिक मिलता है। ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम 1500 मीटर दौड़ में प्रियंका ने प्रथम, काफी ने द्वितीय व स्वीटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में खुशी ने प्रथम, रवीना ने द्वितीय तथा प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में काफी ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय तथा स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 4 गुणा 200 मीटर रिले रेस में काफी ने प्रथम, राखी ने द्वितीय तथा संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में अन्नु ने प्रथम, स्वाति ने द्वितीय व निक्कु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में खुशी ने प्रथम, काफी ने द्वितीय व निक्कु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में काफी ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय व कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिक चेयर में सेवानिवृत प्राचार्य डाॅ. आरसी जैन विजेता रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें