फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपियों को पुलिस ने बाजार में घुमाया

कस्बे के जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित ओम भठ्ठे के संचालक से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर बाजार में घुमाया। घटना के बाद से बाजार में भय का माहौल बना हुआ था। पुलिस की कार्यवाही पर पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगे। पुलिस ने 3आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने चारों को बाजार में घुमाया। गत 24 मार्च को भठ्ठा संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार भठ्ठा संचालक अनूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को को दोपहर बाद करीब 4 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। जब उसने कॉल उठाई तो दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने उसे 2 करोड़ रुपये तैयार रखने की धमकी दी। उसी दिन रात करीब 9 बजे दोबारा उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। इस बार भी आरोपी ने फिरौती की मांग दोहराई और जल्द से जल्द पैसे की व्यवस्था करने को कहा।कॉल करने वाले व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नानोई गैंग का सदस्य रणदीप मलिक के रूप में पहचान बताई। आरोपियों को जुलाना से जींद ले जाया गया है जहां पर पुलिस अधिक्षक मामले का खुलासा करेंगे। आरोपियों की पहचान सोपीपत निवासीआयुष दिल्ली निवासी यश और अंकित रूप में बताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें