फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के नरवाना में लघु सचिवालय में डाकघर की शाखा खुलने की मिली मंजूरी

नवीन दलाल Updated Tue, 10 Jun 2025 02:57 PM IST

पिछले काफी लम्बे समय से बार एसोसिएशन नरवाना के सदस्यों की लंबित मांग डाकघर की शाखा लघु सचिवालय में खोलने की मांग को मंजूरी मिल गई है। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अरुण नैन कान्हा खेड़ा ने बताया कि माननीय कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी 17 मई 2025 को ई लाइब्रेरी के उद्घाटन के लिए बार एसोसिएशन नरवाना में आए थे। उस समय बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा लघु सचिवालय में डाकघर खोलने की मांग उनके सामने रखी गई थी। माननीय मंत्री ने बार एसोसिएशन के सदस्यों के सामने जल्द से जल्द डाकघर की शाखा लघु सचिवालय में खोलने का वादा किया था और बार एसोसिएशन की मांग के मध्य नजर लघु सचिवालय में डाकघर की शाखा खुलने की मांग को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने माननीय कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सदस्य कुलवंत श्योकंद(सचिव), राकेश जांगड़ा, मनदीप चहल, महावीर बनवाला, गुरमेल सिंह, मनदीप नैन, पूजा गर्ग,अंजू बेदी, सुदीप राविश, सुशील शर्मा दीपक गिड़ा, सतबीर भान खुड़ हिमांशु शर्मा, विनोद शर्मा, नरेश अंबरसर, कुलबीर नैन, वीरेंदर शर्मा, राजीव मोर, दारा सिंह लोकेश वर्मा, विक्रम भारद्वाज, विपुल नैन, सुनील टिंडल, आशीष पूनिया आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें