फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: जुलाना में 15 लाख की लागत से ठीक होगा वॉर्ड तीन का आरओ प्लांट

नगरपालिका कार्यालय में सोमवार को हाउस बैठक चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 14 वॉर्डों के सभी पार्षद मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से वॉर्ड तीन के आरओ प्लांट को ठीक करने का प्रस्ताव पास किया गया। इस पर लगभग 15 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी, ताकि लोगों को बेहतर पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। इस पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई। इसके अलावा सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी, ताकि अपराधों पर लगाम लगाई जा सके। जुलाना के सभी तालाबों पर शेड और बैंच लगाए जाएंगे। भामाशाह पार्क की मूर्तियों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। सभी समाजों की धर्मशालाएं बनाई जाएंगी। वार्ड एक में करसोला चौक पर वाटर कूलर लगाया जाएगा। चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने कहा कि जुलाना को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। हर नागरिक को मुलभूत सुविधाएं देना ही उनका लक्ष्य है। भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्य है कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधा पहुंचे। नगरपालिका क्षेत्र में आमजन को हो रही असुविधा के समाधान के लिए नगरपालिका में एक हेल्प डेस्क खोला गया है। शहर के वार्डों में फिलहाल कैमरे व स्ट्रीट लाइट नहीं थी। इसके कारण कई बार रात के समय आपराधिक घटनाएं सामने आई। अब लाइट व कैमरे लगने पर अपराध कम भी होगा और अपराधियों की आसानी से पहचान भी हो सकेगी। इस अवसर पर नपा सचिव सौरभ जैन, उप चेयरमैन पवन सैनी, पार्षद सोनिया, कविता देवी, जितेंद्र लाठर, मोनू, सुजाता, राजेश, संदीप तायल, राहुल, पूजा रानी, सोनम, सुमित, ज्योति और मंजू मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें