फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में एनएसएस स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर दिया मतदान का संदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पीआईजी राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार इकाई एक और इकाई दो द्वारा एक दिवसीय एनएसएस शिविर एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना, जिम्मेदार नागरिकता का बोध कराना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाना रहा। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने आमजन को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान “मतदान है अधिकार हमारा, लोकतंत्र का है सहारा”, “पहले मतदान, फिर जलपान” और “जागरूक मतदाता-मजबूत लोकतंत्र” जैसे प्रेरणादायक नारों से वातावरण को जागरूकता से भर दिया गया। इस दौरान उप-प्राचार्य नरेंद्र ढुल कहा कि लोकतंत्र की मजबूती युवाओं की भागीदारी पर निर्भर करती है और जब युवा वर्ग मतदान के प्रति सजग होता है, तभी देश का भविष्य सुरक्षित और सशक्त बनता है। उन्होंने सभी स्वयंसेविकाओं से निर्भीक होकर मतदान करने और समाज में मतदान के महत्व का संदेश फैलाने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति और डॉ. मोनिका ने स्वयंसेविकाओं को मतदाता अधिकार, मतदान प्रक्रिया तथा निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक का एक-एक मत लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है और मतदान के प्रति उदासीनता लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करती है। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी ने जागरूक, जिम्मेदार एवं निष्पक्ष मतदान करने तथा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें