फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: नरवाना रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, सितंबर-अक्टूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

नरवाना रेलवे स्टेशन अब नए स्वरूप में नजर आएगा। रेलवे द्वारा स्टेशन का तेजी से नवीनीकरण किया जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी सितंबर या अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लोकार्पण के लिए नरवाना आ सकते हैं। मंगलवार को उत्तर रेलवे के डायरेक्टर एस.के. श्रीवास्तव ने स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डायरेक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि, "हमारा लक्ष्य है कि स्टेशन का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए ताकि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से कराया जा सके। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया, टिकट काउंटर और पार्किंग व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदारों को साफ निर्देश दिए कि कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें