फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक होना जरूरी– रेणु भाटिया

Naveen Updated Fri, 29 May 2026 04:13 PM IST

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने शुक्रवार को नरवाना स्थित शहीद भगत सिंह एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचकर अकादमी का उद्घाटन किया। इस दौरान अकादमी में प्रशिक्षण ले रही छात्राओं और खिलाड़ियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, प्रशिक्षक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। अपने संबोधन में रेणु भाटिया ने कहा कि आज के समय में बेटियों का आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कराटे और मार्शल आर्ट केवल खेल नहीं बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और साहस का माध्यम हैं। बेटियां जब आत्मरक्षा सीखती हैं तो वे किसी भी परिस्थिति का मजबूती से सामना कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को शिक्षा के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी अवश्य लेनी चाहिए ताकि वे समाज में सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने अभिभावकों से भी बेटियों को खेल और मार्शल आर्ट के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में अकादमी प्रबंधन की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें