जींद में जुलाना से कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट शनिवार को हथवाला, अकालगढ़ और बुढ़ा खेड़ा गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे गांव का सरपंच हो या विधायक, अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए पूरी कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि छोटी समस्याओं का समाधान अधिकारियों के साथ मिलकर किया जाएगा, जबकि बड़ी समस्याओं को विधानसभा में उठाया जाएगा।