फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर मन की गुलामी से मुक्ति का दिया संदेश, जींद में ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर हुआ कार्यक्रम

विवेकानंद नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्कल इंचार्ज बीके विजय दीदी एवं बीके विजय भाई ने स्वतंत्रता दिवस के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश को बाहरी गुलामी से आजादी मिल चुकी है, लेकिन मनुष्य आज भी क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या और नशे जैसी बुराइयों के बंधन में जकड़ा हुआ है। वास्तविक स्वतंत्रता तभी है, जब व्यक्ति इन विकारों से मुक्त होकर श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाए। उन्होंने कहा कि परमपिता शिव परमात्मा वर्तमान संगमयुग में मानव आत्माओं को विकारों से मुक्ति दिलाकर सच्ची आत्मिक स्वतंत्रता का मार्ग दिखा रहे हैं। कार्यक्रम में चल रहे दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया। ब्रह्माकुमारी बहनें विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रही हैं। बीके विपिन भाई ने उपस्थित लोगों को विकारों से आजादी के नारों के साथ नशामुक्त और श्रेष्ठ जीवन की प्रतिज्ञा दिलाई। बच्चों ने देशभक्ति एवं संस्कारों से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। भाई-बहनों ने कविताओं के माध्यम से विचार रखे। अंत में ध्यान कराया गया और प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें