फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में राजयोग मेडिटेशन और योगाभ्यास से दिया स्वस्थ व तनावमुक्त जीवन का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को विवेकानंद नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र (स्कीम नंबर-19) में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर योग एवं राजयोग मेडिटेशन का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्म स्मृति एवं राजयोग मेडिटेशन से किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज की बीके विजय दीदी ने उपस्थित लोगों को योग के वास्तविक स्वरूप की जानकारी देते हुए कहा कि शारीरिक योग जहां शरीर को स्वस्थ, लचीला और ऊर्जावान बनाता है, वहीं राजयोग मेडिटेशन मन को शांत, शक्तिशाली और तनावमुक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य। कार्यक्रम के दौरान बीके कोमल बहन और बीके आरती बहन ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। साथ ही राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और परमात्म स्मृति का अनुभव कराया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रतिदिन कुछ समय ध्यान और सकारात्मक चिंतन के लिए निकालने की प्रेरणा दी। योगाभ्यास और मेडिटेशन सत्र के दौरान उपस्थित लोगों ने गहन शांति एवं आध्यात्मिक अनुभूति का अनुभव किया। कार्यक्रम में विवेकानंद नगर आरडब्ल्यूए तथा भारत विकास परिषद जयंती शाखा, जींद का विशेष सहयोग रहा। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ, नशामुक्त, तनावमुक्त और संस्कारवान समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समग्र विकास का प्रभावी माध्यम बताते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें