फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद में एलटीसी सुविधा, वेतन विसंगतियों को दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

नवीन दलाल Updated Tue, 24 Dec 2024 03:20 PM IST

हरियाणा गवर्नमेंट PWD मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्श किया। यूनियन ने एलटीसी सुविधा, वेतन विसंगतियों को दूर करने, ग्रुप-डी कर्मचारियों को पदोन्नति, और पंचायती ट्यूबवेल ऑपरेटरों को सेवा सुरक्षा देने समेत कई प्रमुख मांगों को लेकर आवाज उठाई। लघु सचिवालय चौक से डीसी कार्यालय तक किया गया। यहां पर सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौपा। जिला चेयरमैन राजबीर श्योकंद और संचालन जिला सचिव सतीश कुमार भारद्वाज ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग और लोक निर्माण (B&R) विभाग के फील्ड कर्मचारी 2020-23 की एलटीसी सुविधा से वंचित हैं। हरियाणा सरकार ने इस सुविधा के लिए समय सीमा में एक वर्ष की बढ़ोतरी की थी, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों को यह लाभ नहीं मिला। यूनियन ने तुरंत बजट जारी करने की मांग की, ताकि यह सुविधा कर्मचारियों तक पहुंच सके। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में WPO-I पदों में की गई कटौती का विरोध किया। इन पदों को बहाल करने और विभाग में नए पद सृजित करने की मांग की। यूनियन ने तीनों विभागों में वेतन विसंगतियों को दूर करने की अपील की। सिंचाई विभाग में सेवा नियमों में संशोधन पर संगठन के सुझावों को शामिल करने और संशोधित ड्राफ्ट की प्रति यूनियन को उपलब्ध करवाने की मांग की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें