फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: ब्राह्मण समाज ने डिप्टी स्पीकर के पीए को बताया पाक साफ,आय से अधिक संपत्ति का मामला

शाहिल शर्मा Updated Tue, 09 Dec 2025 04:19 PM IST

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के निजी सहायक (पीए) मोहित शर्मा की आय से अधिक संपत्ति मामले में ब्राह्मण समाज उनके समर्थन में खुलकर सामने आ गया है। समाज के कुछ प्रतिनिधियों ने उनको पूरी तरह पाक साफ बताया है। उन्होंने मोहित की सालाना कमाई का भी उल्लेख किया है। वह मंगलवार को शहर के एक निजी होटल में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। इस दौरान पंडित हरिराम दीक्षित ने कहा कि मोहित शर्मा पूरी तरह पाक-साफ हैं और उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। वह मेहनत और पेशेवर कार्यों के दम पर सालाना करीब 60 लाख रुपये तक की आय अर्जित करते हैं, जिस पर वे लगभग दस लाख रुपये इनकम टैक्स के रूप में जमा भी करवाते हैं। उनकी संपत्ति की जांच डिप्टी स्पीकर खुद करवा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच करवाने की भी मांग की है। समाज के लोगों ने भरोसा जताया कि जांच में सच्चाई खुद सामने आ जाएगी और मोहित शर्मा बेदाग साबित होंगे। वहीं, सरकारी एजेंसियां मोहित शर्मा की आय से अधिक संपत्ति संबंधी शिकायतों की जांच में जुटी हुई हैं। उनकी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा खंगाला जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें