फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: होली पर शहर में जगह-जगह माता के भंडारे, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रंगों के त्योहार होली को लेकर शहर में सुबह से ही चहल -पहल नजर आई। जगह-जगह माता के भंडारे लगाए गए हैं, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कॉलोनियों और मोहल्लों में माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। महिलाओं ने सिर पर चुनरी ओढ़कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की खुशहाली की कामना की। छोटे-छोटे बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ पूजा में शामिल हुए और परंपराओं को निभाते नजर आए। शहर के मेन बाजार, सफीदों गेट, बत्तख चौक और आसपास की कॉलोनियों में भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल, पूड़ी-सब्जी, हलवा और चने का प्रसाद बांटा गया। कई जगहों पर ठंडाई और मीठे चावल भी वितरित किए गए। भंडारों में सेवा कर रहे युवाओं का कहना था कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सेवा भावना का पर्व है। महिलाओं ने होलिका दहन स्थल पर जाकर पूजा की थाली सजाई, रोली-अक्षत चढ़ाए और होलिका माता की परिक्रमा की। छन्नो देवी ने कहा होली का त्योहार सग्गे-संबंधियों नै जोड़न का काम करे सै, सब गिले-शिकवे भूल जावां सै। बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। वे रंग-बिरंगी पिचकारियां और गुलाल लेकर बाजारों में घूमते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें