फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: सीआरएसयू में कलादर्शनी का आगाज, विरासत और आधुनिकता के रंगों से सराबोर हुए छात्र

शाहिल शर्मा Updated Thu, 30 Apr 2026 06:04 PM IST

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में वीरवार को ललित कला विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रथम वार्षिक कला प्रदर्शनी कलादर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी का नेतृत्व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने किया। 30 अप्रैल से चार मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पेंटिंग, स्केचिंग, मूर्तिकला और इंस्टॉलेशन आर्ट के माध्यम से सामाजिक व सांस्कृतिक विषयों को जीवंत कर दिया। कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि कला समाज का सजीव दर्पण है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता ने विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता की सराहना की, वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि इस मंच का उद्देश्य युवाओं को दर्शकों के साथ सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना है। प्रदर्शनी में प्रख्यात चित्रकार दीपक कौशिक और मूर्तिकार प्रदीप कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता और विषयों की विविधता को पेशेवर स्तर का बताया। यह प्रदर्शनी न केवल कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मिक्स्ड मीडिया और पर्यावरणीय प्रोजेक्ट्स ने आने वाले भविष्य की संभावनाओं को मजबूती से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर डॉ. राजेश बंसल, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अंजली मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें