फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: मानव सेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने पर चिकित्सकों किया सम्मानित

सुनील कुमार Updated Wed, 01 Jul 2026 03:14 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी जींद। विश्व चिकित्सक दिवस पर विवेकानंद नगर स्थित ब्रह्मकुमारीज केंद्र में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों का आत्मीय अभिनंदन कर उनके द्वारा मानव सेवा के क्षेत्र में दिए जा रहे अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी विजय दीदी एवं वरिष्ठ भ्राता बीके विजय भाई ने चिकित्सकों को आत्म स्मृति का तिलक लगाकर किया। इसके पश्चात विजय दीदी ने सभी अतिथियों को सम्मान-पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं बीके राजीव भाई एवं बीके निशा बहन ने पुष्पमालाएं पहनाकर सभी चिकित्सकों का आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल, पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश पांचाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बनीश गर्ग, डॉ. सुशील मंगला, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश जैन, डॉ. प्रेमचंद सूद तथा डॉ. अनिल जैन शामिल हुए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सेवा, संवेदना और समर्पण ही चिकित्सा क्षेत्र की सबसे बड़ी पहचान है। बीके विजय दीदी ने कहा कि चिकित्सक केवल शरीर का ही नहीं, बल्कि रोगी के मन में आशा और विश्वास का संचार भी करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य भी अत्यंत आवश्यक है। राजयोग मेडिटेशन मन को शांति, सकारात्मकता और आंतरिक शक्ति प्रदान करता है, जिससे व्यक्ति अधिक प्रभावी ढंग से समाज की सेवा कर सकता है। अंत में सभी चिकित्सकों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर मानव सेवा के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें