भ्रष्टाचार को लेकर पटवारियों की एक सूची जारी होने के मामले में सोमवार को रोष प्रदर्शन किया गया। दी रिवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के द्वारा काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। पटवारी प्रदर्शन करते हुए पटवार भवन से लघु सचिवालय में पहुंचे। इस दौरान डीसी को ज्ञापन भी सौंपा गया। दी रिवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सूबे सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश स्तरीय बैठक हुई थी । इसमें उन्होंने फैसला लिया है कि वह तीन दिनों तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। वही साथ में जो उनको एडिशनल सर्कल पटवार के दिए हुए हैं वह उन पटवार सर्कल का काम नहीं करेंगे। अगर तीन दिन में उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।