फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद के उचाना में हवन-यज्ञ के साथ हुआ शहीद की प्रतिमा का हुआ अनावरण

उचाना के गांव सेढ़ा माजरा के बलिदानी दिनेश फौजी की प्रतिमा का शुक्रवार सुबह हवन-यज्ञ के साथ अनावरण किया गया। इस मौके पर काफी ग्रामीण मौजूद रहे। दिनेश फौजी का निधन 16 नवंबर 2019 को हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। ग्रामीणों ने गांव में दिनेश फौजी की प्रतिमा लगाने की मांग तत्कालीन सरकार से की थी। इसके बाद इसकी मंजूरी नहीं मिल पाई थी। ग्रामीणों ने प्रतिमा स्थापित करने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल से भी गुहार लगाई थी। इसके बाद प्रतिमा लगाने की अनुमति मिली। अब इस प्रतिमा का शुक्रवार को हवन-यज्ञ के साथ अनावरण किया गया। इस मौके पर सेढ़ा माजरा के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें