फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना में मासूम का अपहरण कर कुकर्म का प्रयास

Ankesh Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 08:49 PM IST

थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर कुकर्म करने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 4 वर्षीय भतीजा उसकी दादी के साथ 6 मार्च को दोपहर के समय गांव की दुकान पर गया था। उसकी दादी आगे चल रही थी और तो नाबालिग बच्चा पीछे रह गया। गांव के ही एक आरोपी ने उसे उठाकर अपने घर ले गया और उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद उसकी दादी वहां पहुंची तो आरोपी व्यक्ति नग्न अवस्था में था और उसके भतीजे का मुंह दबा रखा था। बच्चा रो रहा था। परिजन आरोपी के कब्जे से छुड़ाकर घर लाए तो बच्चा सहमा हुआ था। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें