फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के उचाना में आंधी में बिजली के पोल से लेकर सड़कों पर खड़े पेड़ गिरे, खेतों में लगी सोलर प्लेट टूटी

उचाना क्षेत्र में सेढ़ा माजरा बिजली घर से लगने वाली लाइन के दो पोल और एक ट्रांसफार्मर गिर गया। उचाना खुर्द गोशाला एपी लाइन के भी दो पोल आंधी की वजह से टूट गए। सेढ़ा माजरा में विकास फौजी के घर में भैंसों के चारे के कमरे की छत उड़ गई। सेढ़ा माजरा के सरकारी स्कूल की छत पर लगे सोलर पैनल टूट गए। उचाना रेलवे लाइन के पास अंडरपास की शेड टूट गई। उचाना मंडी का रेलवे रोड जलमग्न हो गया। रात को हुई बारिश का पानी सुबह 10 बजे तक भी नहीं निकल पाया। वाहन चालक पानी के बीच से ही गुजरते रहे। दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। जींद-नरवाना नेशनल हाईवे पर बड़ौदा, उचाना, खटकड़ में सर्विस लेन पर जलभराव हो गया। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि जिले भर में कई जगह पोल टूटे हैं, इनकी गिनती की जा रही है। शाम तक पता चल पाएगा कि कितने पोल टूटे हैं तो कितने ट्रासफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें