फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में हिंदू संगठनों ने कॉकरोच जनता पार्टी का फूंका पुतला, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों को बताया हिंदू आस्थाओं के खिलाफ

जयति जयति हिन्दू महान संगठन और गऊ सेवा दल जींद ने दिल्ली के जंतर मंतर हो रही देश विरोधी गतिविधियों के विरोध में रानी तालाब पर देश विरोधियों का पुतला फूंका। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों को हिंदू आस्थाओं पर अभद्र टिप्पणियां करने वाला बताया। जयति जयति हिन्दू महान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि जंतर मंतर पर तथाकथित कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें भगवान श्रीराम पर गलत टिप्पणी, आरएसएस पर गलत टिप्पणी तथा प्रधानमंत्री पर गलत टिप्पणियां, पुलिस व सेना पर पत्थर व लाठियां मारी जा रही है। देश के टुकड़े करने की बात की जा रही है। उमर खालिद जोकि एक आतंकवादी है, उसको रिहा करने की बात की जा रही है जोकि बिल्कुल बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। भारत के विरोधी देश चाहते है कि भारत के टुकड़े हो जाए तथा भारत देश की सरकार को गिरा कर देश में अराजकता फैलाई जा सके। देश के टुकड़े करने वाली देश विरोधी ताकतों को जड़ से उखाड़ कर फेंक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हमारे भारत के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा देना बिल्कुल गलत है। ऐसे शिक्षा मंत्री शायद ही कोई हो, जिन्होंने मुगलों के इतिहास को किताबों से हटाकर महान हिंदू राजाओं का इतिहास को किताबों में जोड़ने का काम किया। यह सब आंदोलन सरकार को बदनाम करने के लिए एजेंडे के तहत किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन सभी देश विरोधी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए तथा दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालना चाहिए। इस मौके पर विनय गोयल, भूपेंद्र पंडित, विजेंदर सिवाच, वीरेंद्र डांगी, विजेश जैसवाल, आशीष, मनोज बुवाना, विनोद ईगराह, सर्वेश, सोमबीर, अजीत, अर्जुन, चिराग, मनोज, रॉकी, अक्षय भारद्वाज, शुभम, मुन्ना नायक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें