राजकीय उच्च विद्यालय घासो में सोमवार को स्टीम मंच मेले का आयोजन हुआ। इस मेले में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मेले में विज्ञान, गणित व तकनीक से जुड़े विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने-अपने विषयों पर आधारित रचनात्मक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में विषय अध्यापक सनी कुमार, सुरेश कुमार, संदीप कुमार और आदर्श कुमार ने विद्यार्थियों का सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य सीमा सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। मेले में हिमांशी ने प्रतिक्रिया समय पैमाना मॉडल तैयार किया, जबकि खुशबू ने चालक और सुचालक की पहचान करने वाला टेस्टर बनाया। वहीं यश ने बीम संतुलन का मॉडल प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में हिमांशी ने पहला, खुशबू ने दूसरा और यश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।