फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद स्वतंत्रता दिवस समारोह की हुई फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने ध्वज फहराकर ली परेड की सलामी

जींद। शहर की नई अनाज मंडी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल वीरवार को हुई। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने रिहर्सल के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड का निरीक्षण कर मार्च-पास्ट की सलामी ली। डीसी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड टुकड़ियों के प्रदर्शन का अंतिम अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। डीसी ने बताया कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। समारोह में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इससे पहले वह गोहाना रोड स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। फाइनल रिहर्सल में डीएसपी संदीप कुमार के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस महिला एवं पुरुष, होमगार्ड, राजकीय महाविद्यालय, एनसीसी बॉयज एवं गर्ल्स, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की एनसीसी जूनियर डिविजन, प्रजातंत्र के प्रहरी तथा हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट में हिस्सा लिया। इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, नगराधीश मोनिका रानी, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें