फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: उचाना मंडी में आढ़ती की दुकान पर चली गोली, नहीं हुआ कोई जानी नुकसान

शाहिल शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 03:07 PM IST

उचाना अनाज मंडी में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में देर रात एक आढ़ती की दुकान पर फायरिंग की घटना सामने आई है। सुलेन्द्र छात्तर की दुकान पर यह फायरिंग उनके ही रिश्तेदार जगबीर छात्तर और उसके साथियों ने की। घटना की जानकारी देते हुए सुलेन्द्र ने बताया कि देर रात एक बीएमडब्ल्यू कार (नंबर HP B2 6111) में जगबीर छात्तर, उसका जीजा प्रवीन और एक अज्ञात व्यक्ति आए। तीनों ने नशे की हालत में खाना खाया और फिर बहस शुरू कर दी। इसी दौरान जगबीर के इशारे पर उनके साथी ने गोली चला दी। गोली दुकान के अंदर के गेट से होकर पीछे की दीवार में जा लगी। एक सप्ताह पहले इसी विवाद को लेकर पंचायत हुई थी, जिसमें सुलेन्द्र और उनके चाचा राजकुमार के बीच कहासुनी हो गई थी। 13 तारीख की सुबह राजकुमार पंचायत लेकर सुलेन्द्र के घर आया था। इसी रात को राजकुमार के बेटे जगबीर और उसके साथियों ने यह फायरिंग की। जांच अधिकारी भूपेन्द्र ने बताया कि उन्हें देर रात गोली चलने की सूचना मिली। आपसी रंजिश में की गई इस फायरिंग का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें