फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर इमरजेंसी मॉक ड्रिल में 10 मिनट में विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षित निकासी, विभागों के समन्वय का सफल अभ्यास

जींद। राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत शुक्रवार को फायर इमरजेंसी से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस अभ्यास में आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षित निकासी, घायलों के रेस्क्यू और विभिन्न विभागों के बीच आपातकालीन समन्वय का व्यावहारिक परीक्षण किया गया। सुबह करीब 11 बजे स्कूल में फायर इमरजेंसी का सायरन बजते ही आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र सक्रिय हो गया। घटना की सूचना तत्काल डीसी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम को दी गई और पुलिस, फायर, स्वास्थ्य, होमगार्ड सहित संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया। निर्धारित आपदा प्रबंधन योजना के अनुसार विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को व्यवस्थित ढंग से भवन से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके साथ ही आग की चपेट में आए काल्पनिक घायलों का रेस्क्यू कर गंभीर घायलों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार के लिए भेजने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया। पूरी मॉक ड्रिल करीब 10 मिनट में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सीटीएम मोनिका रानी ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आगजनी सहित किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन, स्कूल प्रबंधन, पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। ऐसे अभ्यास वास्तविक आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक तेज और व्यवस्थित बनाने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और स्टाफ को आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखने, सुरक्षित निकासी मार्ग का उपयोग करने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी, विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह, सेंटर कमांडेंट होमगार्ड अनिल कुमार, एनसीसी के लेफ्टिनेंट पंकज बत्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें