फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: शादीपुर गांव में शॅार्ट सर्किट से लगी मकान में आग

शादीपुर गांव में बिजली की वायरिंग में शॉट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखे लाखों रूपये के बिजली के उपकरण जलकर राख हो चुके थे। शादीपुर गांव निवासी रेनू ने बताया कि वह और उसकी बेटी आंगन में बैठी हुई थी। अचानक जोरदार आवाज आई और घर धुंए से भर गया। आस पास के लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पाकर फायर बिग्रेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखे फ्रिज, एसी, एलईडी, पंखे और पूरे मकान की वायरिंग जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने से उन्हें लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें