फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में रानी तालाब आरती के बाद बुजुर्ग महिला की बिगड़ी तबीयत, डिप्टी स्पीकर ने अस्पताल पहुंचकर कराया उपचार

रानी तालाब में आयोजित भव्य आरती के समापन के बाद मंगलवार रात को एक बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। जानकारी मिलते ही डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने बिना देरी किए महिला को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई। तबीयत अधिक खराब होने पर उन्होंने अपने स्टाफ को महिला को नागरिक अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए और स्वयं भी उनके साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से महिला के उपचार की व्यवस्था करवाने के साथ उनकी स्थिति की जानकारी ली। महिला के परिजनों को भी सूचना दी गई और अस्पताल बुलाया गया। इस दौरान उनकी पड़ोसन एवं कृष्णा कॉलोनी निवासी डॉ. कविता वर्मा, जो डेंटल सर्जन हैं, तथा उनकी ननद शीतल भी अस्पताल में मौजूद रहीं। नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश भोला ने मेडिकल टीम के साथ महिला का उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार महिला पिछले तीन दिनों से उपवास पर थीं, जिसके चलते उनका बीपी काफी कम हो गया था। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति पर निगरानी रखी। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि पद और जिम्मेदारी से बढ़कर इंसानियत और जनसेवा है। जींद की जनता उनका परिवार है और परिवार के किसी सदस्य की परेशानी में उसके साथ खड़ा रहना उनका कर्तव्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें