फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में कोहरे के चलते जुलाना से गुजरने वाले NH-152D पर टकराए दर्जनों वाहन, रोडवेज बस में सवार 4 यात्री घायल

क्षेत्र में सीजन के पहले कोहरे की मार देखने को मिली। सुबह के समय इतना ज्यादा कोहरा था कि कोहरे के कारण दृश्यता केवल 10 मीटर से भी कम थी। कोहरे के कारण जुलाना से गुजरने वाले 152-D पर बड़ा हादसा हो गया, जिसमें नेशनल हाईवे की तीनो लेन पर जाम लग गया, इस हादसे में बस सवार 4 यात्री घायल हो गए, एक्सीडेंट में दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए जिसमें हरियाणा रोडवेज की बस, 4 ट्रक और अन्य छोटे वाहन आपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे के चलते सैकड़ो वाहन जाम में फसे। हादसा सुबह-सुबह बढ़े कोहरे की वजह से हुआ। सभी वाहन अम्बाला से नारनौल की तरफ जा रहे थे। सूचना पाकर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया। पुलिस जांच अधिकारी सुल्तान सिंह ने बताया नेशनल हाइवे 152-D एक्सीडेंट हुआ है जिसके चलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। हाइवे पर कोहरे के चलते दर्जनों वाहन आपस में टकराये हैं। जिसमें हरियाणा रोडवेज की बस ,4 ट्रक व अन्य छोटे वाहनो की टक्कर हुई है, हादसे में 3-4 बस यात्री घायल है जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है, हाइड्रा द्वारा जाम को खुलवाया गया है,पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें