फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में 2.5 लाख की चरस के साथ नशा तस्कर काबू

पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जुलाना थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 2.5 लाख रुपये कीमत की चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जुलाना थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जुलाना से हांसी रोड पर करेला-झमोला गांव के स्कूल के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ खड़ा है और नशे का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर रेड की। पुलिस जब करेला-झमोला गांव के स्कूल के पास पहुंची तो वहां एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा मिला। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1 किलो 15 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद की गई चरस की बाजार कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान करेला गांव निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें