जिला पुलिस और बिजली निगम की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ धमतान साहिब, रसीदां तथा रेवर में सर्च अभियान चलाया गया। दोनों विभागों की टीमों ने संदिग्ध स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, ताकि नशा तस्करों की गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके। गांवों में गहन तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान गांव धमतान साहिब में दो बाइकों को नियमों के उल्लंघन के चलते इंपाउंड किया गया। इसके अतिरिक्त निगम की टीम द्वारा बिजली चोरी के मामलों में भी सख्त कार्रवाई करते हुए धमतान साहिब में कुल 52 बिजली चोरी के मामले पकड़े, जिन पर लगभग दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार गांव रसीदां और रेवर में भी निगम की टीम ने जांच के दौरान 31 बिजली चोरी के मामले सामने आए, जिन पर लगभग 3.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना तथा उनके नेटवर्क को समाप्त करना है। नशे के खिलाफ यह मुहिम भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। --कमलदीप राणा, डीएसपी नरवाना