फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के अर्जुन स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता

नवीन दलाल Updated Fri, 13 Feb 2026 04:47 PM IST

अर्जुन स्टेडियम में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलवाई। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि मां बच्चे की पहली शिक्षक होती है। उन्होंने एक भावुक प्रसंग साझा करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चे कह रहे हैं कि उन्हें ऑनलाइन नहीं, ऑफलाइन मां चाहिए। उन्होंने माताओं से आह्वान किया कि वे मोबाइल से दूर रहकर बच्चों को समय दें, क्योंकि बच्चों का भावनात्मक विकास उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक और बौद्धिक विकास। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल, शिक्षा और प्रशासन में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिला ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना और उनमें खेल भावना का संचार करना है। कार्यक्रम में सीडीपीओ सुलोचना कुंडू, कांता यादव, सुमन भी मौजूद रही। प्रतियोगिता के परिणाम 100 मीटर दौड़ (30 वर्ष से कम): ईक्कस गांव की सीमा ने प्रथम, धनखड़ी की नीरू ने द्वितीय और रधाना की वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़: उझाना की आरती प्रथम, डिडवाड़ा की नेहा द्वितीय और हथवाला की प्रियंका तृतीय रहीं। पांच किमी. साइकिल दौड़ : ढाकल की नितेश प्रथम, बिशनपुरा की स्वाति द्वितीय और कालवा की पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ (30 वर्ष से अधिक): नेहरा गांव की सोनू प्रथम, खटकड़ की सुमन द्वितीय और जोगिंदर नगर की राजबाला तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो: खातला की पूनम प्रथम, बहादुरगढ़ की कमलजीत द्वितीय और राम कॉलोनी की ओमपति तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर: फरैण कलां की सुदेश ने पहला, बरसाना की संतरो ने दूसरा और सींसर की संतोष ने तीसरा स्थान पाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें