फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत करने के लिए इनेलो कार्यालय में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक

शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 May 2025 07:56 PM IST

इंडियन नेशनल लोकदल महिला जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को सफीदों रोड स्थित जिला पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य वक्ता के तौर महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला व महिला प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कश्यप ने शिरकत की। बैठक में महिलाओं को संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सुनैना चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी का संगठन सबसे मजबूत है। अब संगठन को नए सिरे से खड़ा किया जा रहा है। जींद का महिला संगठन खड़ा करने की बात कही इसके लिए हल्काध्यक्षों पार्टी के वरिष्ठ साथियों की जिम्मेवारी लगाई गई कि वह चार जून तक संगठन में शामिल की जाने वाली महिलाओं की सूची तैयार करके दे। प्रदेशाध्यक्ष तनुजा ने सभी पदाधिकारियों एवं महिलाओं का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि हरियाणा प्रदेश में इनेलो पार्टी महिला का मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा और तन-मन-धन से पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी रामफल कुंडू, जयकुमार पवार, सुखजिन्द्र सिंह पप्पू रेढू, सतीष नैन, समरजीत सिंह बिल्लू पेगां, भगवती दहिया, प्रकाशवती पांचाल, कमलेश ,सुनीता, कमला,माया देवी, उषा देवी,सुमन,अनिता,पूनम, कमलेश मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें