जींद में जिला बार एसोसिएशन का बार के प्रधान, उपप्रधान, सचिव व सहसचिव के पद पर चुनाव सुबह साढे आठ बजे शुरूहो चुका है। अब तक चारों पदों के लिए लगभग 300 अधिवक्ताओं ने वोट डाले हैं। चुनाव अधिकारी राकेश मलिक ने बताया कि सभी अधिवक्ताओं को शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की गई है। शाम चार बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसके बाद निर्धारित समय पर मत पेटियों को बंद करवा दिया जाएगा। मतगणना का काम भी तुरंत शुरू किया जाएगा। सांय को छह बजे तक विजेता उम्मीद्वारों की घोषणा कर दी जाएगी। चार पदों पर 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें दो महिलाएं व नौ पुरूष अधिवक्ता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।