फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: निगम कर्मचारियों के हित में नहीं है ट्रांसफर पॉलिसी, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

एचएचईबी वर्कर यूनियन ने मंगलवार को सब डिविजन नंबर दो पर बैठक की। इसकी अध्यक्षता कनिष्ठ अभियंता पालाराम ने की। मंच संचालन सब यूनिट प्रधान वजीर राठी ने किया। इसके बाद केंद्रीय परिषद के आह्वान पर बैठक कर एसडीओ को ज्ञापन दिया। इसके बाद सरकार और निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। बैठका का एजेंडा सरकार द्वारा बनाई गई ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करवाने की मांग को लेकर था। उन्होंने कहा कि सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी का हर कर्मचारी विरोध कर रहा है। फिर भी सरकार इस ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द नहीं कर रही है। निगम कर्मचारी हर हाल में इस पॉलिसी को रद्द करवाकर ही दम लेंगे, क्योंकि यह पॉलिसी कर्मचारियों के हित में नहीं है। उन्होंने निगम को चेतावनी दी कि यदि उनके विरोध से कामकाज ठप होता है तो उसकी जिम्मेदारी निगम की होगी। इस अवसर पर यूनिट प्रधान हरिओम, सब यूनिट सचिव विशाल रेढू, कनिष्ठ अभियंता सुभाष रामफल शर्मा, प्रदीप, अजय, विकास, रमेश, रमनदीप और बलवान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें